ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने स्वीकृत किए 45.32 लाख रुपये
Thar पोस्ट, बीकानेर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने एसडीएम सेटेलाइट (जिला अस्पताल) में आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट बनाने के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के तहत 45.32 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।
डाॅ. कल्ला ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के दौर में आज प्रदेश में आॅक्सीजन की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। आॅक्सीजन की कमी के कारण किसी भी मरीज की मौत ना हो, इसके मद्देनजर सुलभ आॅक्सीजन आपूर्ति के लिए बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की एसडीएम सेटेलाइट अस्पताल के लिए आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने हेतु विधायक कोष से राशि की अनुशंषा की गई है।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि यह 400 एलपीएम क्षमता का स्मार्ट आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट होगा, जो 40 बैड तक पर्याप्त दवाब से आॅक्सीजन आपूर्ति कर सकेगा। इस कार्य पर 40 लाख रुपये व्यय होंगे। वहीं आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट से 30-40 बैड तक आॅक्सीजन सप्लाई एसेम्बली सेटअप के लिए 5.32 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने जिला कलक्टर को पत्र भेजते हुए इस कार्य के अविलम्ब सम्पादन के निर्देश दिए हैं।
डाॅ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को जसोलाई स्थित आनंद भवन में संचालित जनता रसोई का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जरूरतमंद लोगों को दो वक्त का भोजन निःशुल्क उपलब्ध करवाना बेहद अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के ‘कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को साकार करने के मद्देनजर किए जा रहे इस कार्य से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी ‘इंदिरा रसोई’ के माध्यम से सिर्फ 8 रुपये में पोष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रत्येक शहरी क्षेत्र में इनका संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के पहले दौर में भी अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं ने आगे आकर भरपूर सहायता की। इस बार भी संस्थाएं पहल कर रही हैं। जनता रसोई के संचालक अरुण व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के जन्म दिन के अवसर पर 3 मई को इसकी शुरूआत की गई। जनता रसोई के माध्यम से प्रतिदिन सुबह-शाम दो-दो सौ लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। भोजन में गुणवत्ता और पोष्टिकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। भोजन के यह पैकेट घरों में आइसोलेट मरीजों तथा कोविड केयर सेंटर में वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान रूप किशोर व्यास, सुमित कोचर, रविकांत वाल्मीकि, नरनारायण स्वामी,मुरली किराडू,राजा जोशी,मनोज चौधरी, जयदीप जावा,भवानी आसेरी,नीलेश पारीक,अमित कालरा,हरीश सोनी,गर्वित व्यास,जसवंत सिंह,अभिनीत ठाकुर,अनिरुद्ध पुरोहित,गणेश किराडू,योगेश बिस्सा आदि मौजूद रहे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, बीकानेर
एवं नोडल अधिकारी, आॅक्सीजन वितरण व्यवस्थानिजी अस्पतालों एवं घरों में उपचाररत मरीजों को आवंटित किए गए आॅक्सीजन सिलेण्डर से संबंधित सूचना
दिनांकः 08.05.2021 को प्रातः 6 बजे से 09.05.2021 को प्रातः 6 बजे तक। निजी कोविड अस्पताल
1. डीटीएम हाॅस्पिटलः 50
- जीवन रक्षा अस्पतालः30
- एमएन हाॅस्पिटलः 20
- गोविंदम् अस्प्तालः 23
- कोठारी अस्पतालः 18
- वरदान हाॅस्पिटलः 08
कुलः 149
अन्य निजी नोन कोविड अस्पताल
कुल सिलेण्डरः 11
पीबीएम के अलावा अन्य सरकारी अस्पताल
एसडीएम जिला चिकित्सालय/सीएचसी/पीएचसी/आर्मी/बीएसएफ/मिलिट्री तथा रेलवे अस्पताल
कुल सिलेण्डर: 16
घरों में उपचाररत मरीजों को आवंटित सिलेण्डर
कुल व्यक्तिः 60
कुल सिलेण्डरः 65सभी मिलाकर कुल योगः 241
शिवभगवान पचीसिया परिवार की जीवनी पर आधारित पुस्तक वयं नमामि का डॉ कल्ला ने किया विमोचन। माता पिता के बताए आदर्शों पर चलना और उन आदर्शों को एक पुस्तिका का रूप देकर परिवार एवं समाज में प्रचारित करना एक पुत्र के लिए गौरव का विषय है इससे समाज एवं परिवार में अन्यों को भी प्रेरणा मिलती है ये शब्द पचीसिया परिवार के राजकुमार पचीसिया द्वारा रचित वयं नमाम: पुस्तक के विमोचन अवसर पर केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहे | डॉ. कल्ला ने बताया कि अपने परिवार के आदर्शों को एक पुस्तक का रूप देना आज की इस दौड़ धुप भरे जीवन में बहुत मुश्किल है | पचीसिया परिवार के संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि उनके अनुज भ्राता द्वारा रचित पुस्तक में पचीसिया जाति की उत्पत्ति, हमारे पूर्वजों की कठिन जीवन यात्राओं एवं संघर्ष भरे जीवन को मोतियों की तरह एक माला में पिरोया है जो कि निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगी और उनको जीवन में हर मुश्किल का सामना कर आगे बढने की प्रेरणा देगी | पुस्तक रचियता राजकुमार पचीसिया ने बताया कि हमारे पूर्वज किस तरह अल्प संसाधनों से अपनी व्यापारिक कौशल एवं सूझबूझ से इस मरू प्रदेश में व्यापार स्थापित करने के साथ साथ उसे उत्तरोतर आगे भी बढाया | आज जब हमारी युवा पीढ़ी के सामने उच्च व्यवसाय प्रबंधन के अनेकानेक पाठ्यक्रम एवं संस्थान है लेकिन उन सबके साथ हमारी युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों की व्यावसायिक कौशल एवं प्रबंधन नीति को अपनाएंगे तो उनका मार्ग निश्चित रूप से सुगम होगा | इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय शर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल, पुष्पा देवी बाहेती, अश्विनी पचीसिया, पवन पचीसिया, संदीप बाहेती, कपिल पचीसिया आदि उपस्थित हुए।