Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना से मरने वालों का सिलसिला नहीं थम रहा। बीकानेर के मुरलीधर व्यास नगर निवासी 40 वर्षीय महिला ने कोरोना से दम तोड़ दिया। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 30 साल के युवक की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है। कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में संविदाकर्मी चिकित्सालय में नि:शुल्क दवा वितरण योजना में सेवाएं देते हुए कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिनका उपचार पहले बीकानेर के निजी हॉस्पिटल में करवाया गया था और तबियत बिगडऩे पर शनिवार को पीबीएम ले जाया गया। जहां शनिवार रात को उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के साथ किया गया है।