ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210509 WA0069 ऊर्जा मंत्री ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के साथ ली आपात बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने रविवार सुबह सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश आर्य के साथ आपात बैठक की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि आपसी समन्वय की कमी के कारण किसी भी मरीज को परेशानी नहीं हो। डॉ. कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाने में कोई कसर नहीं रखी जा रही है।ऑक्सीजन व्यवस्था पर पूर्ण नजर रखी जा रही है तथा उपलब्धता के आधार पर जिले को आवश्यक ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके बावजूद आपसी समन्वय की कमी नहीं रहे। उन्होंने पीबीएम सहित जिले के समस्त अस्पतालों में मरीजों की स्थिति, संसाधनों और आवश्यकता की समीक्षा की तथा कहा कि बीकानेर में सुविधाएं बढाने के मद्देनजर सतत प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से सतत सम्पर्क रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर सभी वरिष्ठ चिकित्सक पूरी क्षमता के साथ आगे आएं, जिससे सामूहिक प्रयासों के कोरोना को हराया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जीवन रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएं।


Share This News