ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210507 WA0201 ऑक्सीजन उत्पादन की सम्भावनाएं औद्योगिक इकाइयों में! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट।बीकानेर। शहरी क्षेत्र में नाइट्रोजन जनरेशन वाली औद्योगिक इकाइयों में ऑक्सीजन उत्पादन की चर्चा के मद्देनजर शुक्रवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि शहरी क्षेत्र की चार औद्योगिक इकाइयों में पैकेजिंग के लिए नाइट्रोजन का उपयोग होता है। वर्तमान परिस्थितियों में इन नाइट्रोजन प्लांट्स को ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट्स में बदलने की तकनीकी प्रक्रिया पर चर्चा की गई। साथ ही इसमें लगने वाले समय और उत्पादन पर भी विचार विमर्श किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कोविड मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था के मद्देनजर ऑक्सीजन महत्वपूर्ण घटक है। ऐसे में यदि इन इकाइयों द्वारा इस दिशा में प्रयास किया जाए। बैठक के दौरान श्रीराम फूड्स द्वारा पहल करते हुए इसकी सम्भावनाओं पर काम करने की सहमति जताई। उल्लेखनीय है कि श्रीराम फूड्स के अलावा सन साइन फूड्स, बीकाजी फूड्स और सेठिया स्वीट्स द्वारा खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग के लिए नाइट्रोजन का उपयोग किया जाता है। बैठक में इन इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन बलदेवराम धोजक, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी सिद्धार्थ पलनिचामी तथा रीको के सीनियर मैनेजर ए के सक्सेना मौजूद रहे।


Share This News