ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 35 राजस्थान यूथ क्लब ने मनाया स्थापना दिवस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान यूथ क्लब के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि आज राजस्थान यूथ क्लब के 16 वर्ष पूर्ण होने पर नवल पुरी मठ में पक्षियों के लिए पालसिये रखें । और आज के दिन से पूरे बीकानेर में पक्षियों के लिये 500 पालसिये रखने का संकल्प लिया। यूथ क्लब के सचिव उमेश पुरोहित ने बताया की कोरोना महामारी को देखते हुए यूथ क्लब ने लोगों को मास्क के लिए जागरूक किया वह निशुल्क मास्क वितरण किया। मौजूद जयदीपसिंह जावा ने बताया कि आने वाले समय में यूथ क्लब कोरोना महामारी को देखते हुए बड़े स्तर पर जागरूकता के चलते मास्क का निशुल्क वितरण करेगा। आज के इस कार्यक्रम में मूलचंद मारू, जयदयाल गोदारा, मुमताज शेख, प्रदीप चौधरी, सीता रामावत सहित अन्य शामिल रहे।

IMG 20210505 WA0259 राजस्थान यूथ क्लब ने मनाया स्थापना दिवस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट। बीकानेर में नहरबंदी के कारण पीबीएम हॉस्पिटल में पानी की कमी हो जाने के कारण आज पीबीएम हॉस्पिटल में 10 पानी के टैंकर अपनी माताजी स्व श्रीमती रुकमणी देवी हर्ष की याद उनके पुत्र भवानी शंकर , मनोज , अशोक कुमार, सुरेश कुमार और रमेश कुमार हर्ष परिवार की ऒर से अपनी माता जी की याद में पीबीएम हेल्प कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिह राजपुरोहित सयोजक एडवोकेट बजरंग छींपा की प्रेरणा से डलवाये, इस पुनीत कार्य के लिए पीबीएम हेल्प कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने इस पुनीत कार्य के लिये हर्ष परिवार का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सुरेश कुमार हर्ष उपस्थित थे राजपुरोहित ने बताया कि नेहर बंदी को देखते हुए बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी पीबीएम अस्पताल में पानी की कमी आ रही है इस कमी को कमेटी लगभग दूर करने का बिडा उठाया है कमेटी रोज करीब 10 पानी के टेंकर पीबीएम अस्पताल मैं पहुचाने का कार्य कर रही हैं और अगर ज्यादा भी जरूरत रही तो कमेटी पीबीएम अस्पताल में पानी की मांग को पुरा करेगी मगर पीबीएम अस्पताल में पानी की कमी नही आने देगी

IMG 20210505 WA0141 राजस्थान यूथ क्लब ने मनाया स्थापना दिवस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News