IMG 20210504 093255 सावधान: बेवजह निकले, तो आप भी हो सकते है... हिंडोलिया-पाडोलिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना की मार के साथ ही पुलिस अब और सख्त हो गई है। राजस्थान में सख्ती जारी है। इधर बीकानेर पुलिस ने भी ताबड़तोड़ कार्रवाईयां की है। बीकानेर में 122 वाहन सीज कर लिए गए। जबकि 31 व्यक्तियों को पकड़ पकड़ कर क्वॉरन्टाइन कर दिया गया। जिला पुलिस के अनुसार ये सभी 31 व्यक्ति बिना किसी आवश्यक काम के बाहर घूम रहे थे। इस पर नियमानुसार इन्हें क्वॉरन्टाइन कर दिया गया है। वहीं बिना किसी आवश्यक काम के बाहर निकलने वाले व्यक्तियों के वाहन सीज कर दिए गए। इनके खिलाफ एमवी एक्ट व महामारी अधिनियम में भी कार्रवाई की गई है। जानकारी में रहे कि 17 मई तक बीकानेर सहित प्रदेश में सख्ती के निर्देश हैं। कोरोना की प्रचंडता को कम करने के लिए पुलिस वाहन सीज करेगी। वहीं घूमने वालों को क्वॉरन्टाइन भी कर देगी। ऐसे में घर में रहना जहां आपको वाहन सीज की कार्रवाई व जुर्माने से बचाएगा, आपके व आपके परिवार को कोरोना से भी बचाएगा। आप यदि बेवजह बाहर निकलते है तो जुर्माने के साथ हिंडोलिया… भी हो सकते हो।


Share This News