ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 146 जलदाय मंत्री ने पूर्व मंत्री गहलोत के निधन पर शोक जताया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पूर्व मंत्री श्री जर्नादन सिंह गहलोत के निधन पर गहरा शोक जताया है। डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री गहलोत ने राज्य सरकार में मंत्री और सार्वजनिक जीवन में अन्य पदों पर कार्य करते हुए सदैव जनता के हितों के लिए समर्पित भाव से योगदान किया। स्व. गहलोत ने प्रदेश में खेलों के विकास और कबड्डी के खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अविस्मरणीय भूमिका निभाई। उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल संगठक, सफल प्रशासक और खेलों के सच्चे हितैषी को खो दिया है।जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


Share This News