ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 147 पीबीएम के वायरल वीडियो का यह है सच! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। जिला कलक्टर के निर्देश पर पीबीएम ने गठित की जांच कमेटी, शीघ्र देगी रिपोर्ट
पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही ने कहा है कि सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हो रहे वीडियो में एमसीएच विंग (कोविड हॉस्पिटल) में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मृत्यु होना दर्शाया गया है, जबकि चिकित्सालय में ऑक्सीजन की कमी नहीं है और ऑक्सीजन की आपूर्ति मरीजों को सुचारू रूप से की जा रही है। वीडियो मे स्क्रीन पर जो ऑक्सीजन लेवल दिखाया गया, वह मरीज का ऑक्सीजन लेवल था ना कि ऑक्सीजन सप्लाई का लेवल, जो कि मरीज की बीमारी के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के पैनल बदलते समय कभी-कभी ऑक्सीजन का प्रेशर कुछ कम हो जाता है। वीडियो में दर्शाए मरीज, जिनकी मृत्यु हुई है वे सभी गंभीर थे और बाईपेप वेंटिलेटर पर थे तथा प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मृत्यु हुई है। इसके बावजूद समूचे प्रकरण के सत्यापन के लिए जिला कलक्टर के निर्देश पीबीएम द्वारा वरिष्ठ चिकित्सकों की जांच कमेटी गठित कर दी गई है, जो इस प्रकरण की जांच कर अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करेगी।
विभिन्न स्तरों पर हो रही मोनिटरिंग
सिरोही ने बताया कि एमसीएच विंग में ऑक्सीजन व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए चार वरिष्ठ चिकित्सकों की कमेटी बनाई गई है। वहीं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी समूची व्यवस्था देख रहे हैं। मंगलवार से दस नर्सिंग कर्मियों को एमसीएच विंग में ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई के पर्यवेक्षण के लिए राउंड द क्लॉक के हिसाब से नियुक्त किया गया है।


Share This News