ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 125 बेड और आॅक्सीजन व्यवस्था की होगी नियमित मॉनिटरिंग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

वरिष्ठ अधिकरियों को दी जिम्मेदारी
Thar पोस्ट, बीकानेर। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एमसीएच विंग सहित सभी निजी अस्पतालों मे बेड की स्थिति और चिकित्सकीय संसाधनों पर नजर रखेंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त एएच गौरी और यूआईटी सचिव नरेन्द्र पुरोहित द्वारा पीबीएम एवं सभी निजी अस्पतालों में बेड मैनेजमेंट की संपूर्ण माॅनिटरिंग की जाएगी। इन्हें अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए आरक्षित कुल एवं आईसीयू बेड की जानकारी रखनी होगी। साथ ही आवश्यकता के अनुसार सुविधाओं में विस्तार पर भी ध्यान देना होगा। इसी प्रकार आॅक्सीजन की मांग के आकलन, प्राप्ति और आपूर्ति के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों को अधिकृत किया गया। उन्होंने कहा कि एचसीएम रीपा के अतिरिक्त निदेशक गोपाल राम बिरड़ा और प्रशिक्षु आइएएस सिद्धार्थ पलानिचामी द्वारा पीबीएम अस्पताल और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश द्वारा शेष सभी अस्पतालों में आॅक्सीजन की वास्तविक मांग का आकलन तथा इसके अनुरूप आपूर्ति व्यवस्था में समन्वय किया जाएगा। साथ ही यह देखना होगा कि किसी भी स्थिति में आॅक्सीजन का अपव्यय नहीं हो। उन्होंने सभी उपखण्ड क्षेत्रों में उपलब्ध आॅक्सीजन सिलेण्डरों की सूची तैयार करने और आवश्यकता के अनुसार भरे हुए सिलेंडर रखने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष, मेडिकल वार रूम और सीएमएचओ कार्यालय के कंट्रोल रूम को चौबीस घंटे एक्टिव रखने को कहा। डोर-टू-डोर सर्वे पर विशेष ध्यान देने तथा इसकी नियमित माॅनिटरिंग के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, एडीएम प्रशासन बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त आयुक्त आबकारी अजीत सिंह राजावत, मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मुकेश आर्य, पीबीएम अधीक्षक डाॅ. परमेन्द्र सिरोही आदि मौजूद रहे।


Share This News