ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210423 WA0102 कोरोना प्रबंधन पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने ली बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक घातक है। इसके मद्देनजर सभी अधिकारी पूर्ण मुस्तैदी और टीम भावना से काम करें, जिससे आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इसके प्रभावी प्रबंधन के प्रति कृत संकल्प है। सामूहिक प्रयासों और सजगता से ही इसे हराया जा सकेगा।
श्री भाटी शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जन अनुशासन पखवाड़ा के क्रियान्वयन एवं कोविड प्रबंधन से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने कोविड की पहली लहर के दौरान बेहतर कार्य किया, यह पूरे देश के लिए नजीर बना। इस बार भी ऐसे प्रयास हों, जिससे जनहानि को प्रभावी तरीके से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, कोविड प्रबंधन को लेकर बेहद गंभीर है। उनके द्वारा नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा की जा रही है। अधिकारी भी इसकी गंभीरता समझें और इसके अनुरूप काम करें।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जन अनुशासन पखवाड़ा की अनुपालना राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप हो, जिससे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। कोविड अस्पताल में दवाइयों और आॅक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रहे। वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से आॅक्सीजन की मांग, आपूर्ति और उपलब्धि की स्थिति की माॅनिटरिंग करें तथा फीडबेक उपलब्ध करवाएं। होम आइसोलेट मरीजों को समय पर दवाइयां मिले। क्वारेंटाइन सेंटर्स में रह रहे मरीजों को समय पर और गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए।
श्री भाटी ने कहा कि माइक्रो कंटेंटमेंट क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा जाए।
उच्च शिक्षा मंत्री ने ब्लाॅक वार लिए गए सैम्पल, पाॅजिटिव तथा एक्टिव केस, पीबीएम सहित अन्य राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों की क्षमता एवं भर्ती मरीजों की स्थिति एवं संसाधनों की उपलब्धता तथा कोविड प्रबंधन के लिए सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत करवाएं पंजीकरण
श्री भाटी ने वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी ली तथा दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमित टीकाकरण शिविर लगाने के निर्देश दिए। कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित नहीं रहे, इस भावना के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीकरण की समीक्षा की तथा कहा कि यह राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना के बाद यह योजना ऐतिहासिक साबित होगी। कोई भी इसके पंजीकरण से वंचित नहीं रहे। इसके लिए प्रभावी योजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने पंजीकरण के अब तक के कार्य की समीक्षा की।
वरिष्ठ अधिकारी रख रहे नियमित नजर
जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि होम आइसोलेट मरीजों को घरों पर समय पर एवं नियमित दवाईयां पहुंचाने, प्रत्येक जरूरतमंद मरीज को आवश्यक आॅक्सीजन और दवाइयां उपलब्ध करवाने, सैम्पलिंग तथा समय पर रिपोर्ट जारी करने सहित प्रत्येक कार्य के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है तथा इन पर नियमित नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी व्यवस्थाएं नियंत्रण में हैं। कोविड गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमित कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीकरण की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार, अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी) अजीत सिंह राजावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, एचसीएम रीपा के अतिरिक्त निदेशक गोपाल राम बिड़दा, मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मुकेश आर्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ देवेन्द्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप, डाॅ. बी. एल. मीणा आदि मौजूद रहे।

घर में घुसकर अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

Tp न्यूज़। भाजपा जस्सूसर मंडल का आठ सदस्य प्रतिनिधित्व मंडल बी के ई एस एल बिजली विभाग बीकानेर के सीओ शांतनु कुमार भट्टाचार्य से मिलकर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विजिलेंस के नाम पर घर में घुसकर अभद्रता के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। जस्सूसर मंडल बीकानेर का 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने बताया 19 अप्रेल को बंगला नगर के उपभोक्ता श्री जुगल आचार्य मंडल उपाध्यक्ष के दोपहर को घर पर घुसकर विजिलेंस के नाम पर अधिकारियों द्वारा घर के सदस्यों के साथ एवं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया उस विषय हेतु आज एक और ज्ञापन सोपकर जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने कहा कि विजिलेंस के नाम पर आम जनता के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गलत भाषा का प्रयोग आम बात हो गई है और आमजन के घुसने घर में घुसकर अभद्रता एवं बिना विभागीय पहचान पत्र के विद्युत उपभोक्ता जुगल आचार्य जस्सूसर मंडल उपाध्यक्ष के घर में हुई घटना की विभागीय जांच की मांग की । इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी व्यास ने कहा कि सहायक अभियंता गौरव गोस्वामी एवं टीम के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें । वार्ड पार्षद परमेश्वरी देवी और सुधा आचार्य ने कहा कि दोपहर के समय बिना पहचान पत्र विजिलेंस के नाम पर विद्युत अधिकारियों एवं उनके गार्डों का घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करना बच्चों को गलत भाषा बोलना धक्का-मुक्की करना और बिना पहचान पत्र दिखाएं धमकाना। क्या यह जन अनुशासन पखवाड़ा का उल्लंघन नही है ।शांतनु कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि घटना 19 अप्रैल 2021 की है सहायक अभियंता गौरव गोस्वामी 19 अप्रैल से ही कोविड-लक्षण संभावना के कारण छुट्टी पर है उसके कार्यभार संभालने के बाद हम कार्रवाई का आश्वासन देते है राजकुमार पारीक ने कार्रवाई के लिए कहा।जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी व्यास वार्ड पार्षद परमेश्वरी देवी सुधा आचार्य जुगल आचार्य जिला सदस्य आनंद व्यास राजकुमार पारीक मंडल महामंत्री चोरू लाल सुथार मौजूद रहे।

IMG 20210423 WA0178 कोरोना प्रबंधन पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने ली बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News