ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210414 215415 2 विवाह के लिए केवल 3 घंटे/ दुकानों का समय भी तय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

18 03 45 4390636Screenshot 2021 04 23 17 32 14 238 com.google.android.apps .docs विवाह के लिए केवल 3 घंटे/ दुकानों का समय भी तय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट। बेकाबू हो रहे कोरोना को देखते हुए राजस्थान सरकार ने एक बार वीकेंड कर्फ्यू लागू कर जन अनुशासन पखवाड़े में अतिरिक्त सख्ती कर दी है। अब हर शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक दूसरे वीकेंड कर्फ्यू होगा। इसके तहत केवल डेयरी व दूध की दुकानें, मंडियां, फल, सब्जी, फूल-मालाओं की दुकानें प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक खुली रहेंगी। हालांकि डेयरी व दूध की दुकानें शाम पांच बजे से सात बजे तक भी खुली रहेगी। गाइडलाइन के अनुसार इसके अनुमत अत्यावश्यक सेवाएं भी वीकेंड कर्फ्यू के दौरान चालू रहेंगी।
इसके अतिरिक्त विवाह समारोह के नियम में भी बड़ा बदलाव कर दिया गया है। अब विवाह को एक फंक्शन में ही निपटाना होगा। यह फंक्शन तीन घंटे में ही समेटना होगा। अब तक केवल पचास मेहमानों में ही फंक्शन करने की अनुमति है। अब पचास मेहमान के साथ समय व फंक्शन की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त सोमवार से शुक्रवार को सही प्रकार के खाद्य व किराणा की दुकानें, आटा चक्की, पशु चारा, कृषि आदान विक्रेताओं की होलसेल व रिटेल दुकानें सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ही खुलेगी। इसके अतिरिक्त पहले आदेश से इस आदेश में बदलाव किए गए हैं।


Share This News