ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210423 WA0121 दयानंद ने महिला सशक्तिकरण को दी नई दिशा : डॉ. मेघना शर्मा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अहमदपुर की लोकायत एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित चकुर, लातूर, महाराष्ट्र के भाई किशनराव देशमुख महाविद्यालय के वुमन सेल और आइक्यूएसी द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबीनार में बीकानेर एमजीएसयू की डॉ मेघना शर्मा ने प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन की भूमिका में अपना उद्बोधन दिया।
डॉ. मेघना ने आधुनिक भारतीय इतिहास में दयानंद सरस्वती के महिला उत्थान संबंधी विचारों पर बात रखते हुए कहा कि महर्षि दयानंद ने ऐसे समय में महिला जागरण की बात कही जब समाज बाल विवाह, पर्दा प्रथा, विधवा विवाह जैसी कुरीतियों के पाशों में गहरे तक जकड़ा हुआ था।
राष्ट्रीय वेबीनार के उद्घाटन सत्र में डॉ मेघना ने प्राचीन इतिहास के साथ दयानंद युग तक व वर्तमान काल के बीच एक तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया। द्वितीय सत्र में विक्रम विश्वविद्यालय, इंदौर की पूर्व डीन प्रो. गीता नायक द्वारा साहित्य में महिला सशक्तिकरण पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व लोकायत एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्ष सीमाताई भानुसाहेब देशमुख, सचिव एडवोकेट पी.डी. कदम ने प्रारंभिक टिप्पणियां रखीं। मुख्य आयोजक डॉ एस. के. धोंडगे द्वारा स्वागत भाषण पढ़ा गया। संगोष्ठी का संचालन बबीता मानखेड़कर द्वारा किया गया।
अंत में प्रतिभागियों के लिए प्रश्न उत्तर सत्र में दोनों रिसोर्स पर्सन्स ने समस्त जिज्ञासाओं को शांत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्याम जाधव द्वारा दिया गया।


Share This News