ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 118 गंगाशहर में क्रिकेट पर सट्टा पकड़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। क्रिकेट खेल पर सट्टा लगाने वालों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। गुरुवार रात को गंगाशहर पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई कर क्रिकेट सट्टे का भांडाफोड़ किया है। यहाँ दो सटोरियों को पकड़ा गया है। आरोपियों से मोबाइल, लैपटॉप व हिसाब-किताब का एक रजिस्टर मिला है। गंगाशहर सीआई राणीदान उज्ज्वल के मुताबिक गुरुवार रात को आईपीएल सीजन-14 के तहत आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे मैच पर क्रिकेट सट्टा किया जा रहा था। जिला स्पेशल पुलिस टीम की आसूचना पर गंगाशहर पुलिस एवं डीएसटी ने एक साथ चौधरी कॉलोनी में एक मकान में दबिश दी। पुलिस ने यहां से नोखा के सलूण्डिया हाल चौधरी कॉलोनी निवासी जेठाराम पुत्र बंशीलाल साहू एवं नोखा हाल तेजाजी मंदिर के पास चौधरी कॉलोनी निवासी राजेश पुत्र रूपाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल, मोबाइल चार्जर एवं एक रजिस्टर बरामद किया। रजिस्टर में लाखों का हिसाब-किताब है। पुलिस टीम में सीआई उज्जवल के अलावा एएसआई जगदीश कुमार, सुरेन्द्र, ललित, सुखराम एवं डीएसटी के एएसआई रामकरण, कानदान, साइबर सेल के दीपक यादव, दिलीपसिंह, कांस्टेबल वासुदेव, योगेन्द्र, सवाईसिंह, पूनमचंद आदि शामिल थे।अब तक चार कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा ने बताया कि क्रिकेट बुक की लाइन देने और इसके सरगना को पकडऩे का पुलिस प्रयास कर रही है। एक टीम को इसी काम के लिए लगाया गया ताकि क्रिकेट सट्टा चलाने वाले मुख्य सरगना पुलिस की पकड़ में आए। जिला पुलिस अब तक गंगाशहर में दो एवं नोखा व जेएनवीसी थाना पुलिस एक-एक कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस अब तक पकड़े गए आरोपियों से अन्य क्रिकेट सटोरियों के बारे में पता कर रही है।


Share This News