ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210423 081107 कोरोना से संगीतकार श्रवण का निधन, नदीम-श्रवण ने सुपरहिट फिल्में दी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण कुमार राठौड़ का गुरुवार को निधन हो गया है। वायरस से संक्रमित होने के बाद उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी और वो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे। वह 66 वर्ष के थे। श्रवण वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे, और उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। उनके दिल की धड़कन बढ़ गई थी और सांस लेने में तकलीफ थी।श्रवण 90 के दशक में बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार थे। उन्होंने संगीतकार नदीम के साथ मिलकर कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत देकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। फिल्म ‘आशिकी’ में दिए संगीत के कारण जोड़ी रातोंरात हिट हो गईं।

इस जोड़ी ने ‘आशिकी’, ‘साजन’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘दीवाना’, ‘सड़क’, ‘सैनिक’, ‘दिलवाले’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘फूल और कांटे’, ‘परदेस’, ‘ये दिल आशिकाना’, ‘राज’, ‘कयामत’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘बेवफा’ और ‘बरसात’,’धड़कन’ जैसी कई फिल्मों में संगीत देकर सफलता हासिल की थी। बतादें कि कोरोना ने महान गायक एस पी बाला सुब्रमण्यम को भी हमसे छीन लिया था।


Share This News