Thar पोस्ट, बीकानेर- विप्र फाउंडेशन,बीकानेर शहर की तरफ से वैश्विक कोरोना महामारी के दूसरे चरण में बढ़ते प्रभाव को रोकने हेतु आज रामनवमी के अवसर पर परकोटे के भीतर और बाहर विभिन मंदिरों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया । विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि रामनवमी के पर्व को देखते हुवे शहर के रघुनाथसर कुआँ स्थित रघुनाथ जी मंदिर,साले की होली स्थित हनुमानजी मंदिर,पीरू महाराज की होटल के पास स्थित रघुनाथजी मंदिर,विश्वकर्मा गेट के पास शहर का प्रसिद्ध राम मंदिर,नत्थूसर गेट स्थित नाहरसिंह हनुमानजी का मंदिर,आशापुरा मंदिर में छिड़काव किया गया । विफा के महामंत्री और कार्यक्रम प्रभारी योगेश बिस्सा ने बताया कि गत कोरोना बीमारी में भी विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता लगातार 8 माह बीकानेर की जनता के साथ कभी सेनेटाइजर छिड़काव,घर घर आयुर्वेद काढ़ा वितरण के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे । इस बार भी कोरोना से जंग लड़ने के लिए तैयार है । आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विफा के सचिव छोटूलाल चुरा ने लगातार 4 घण्टे सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया ।
गुरुवार को आएंगे उच्च शिक्षा राज्यमंत्री
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी जयपुर से रेलमार्ग द्वारा रवाना होकर गुरुवार प्रातः बीकानेर पहुंचेंगे। भाटी 23 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में ‘जन अनुशासन पखवाड़ा के क्रियान्वयन एवं कोविड प्रबंधन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
एनसीसी कैडेट्स ने लगाए स्टीकर, की समझाइश
कोरोना महामारी के संक्रमण एवं रोकथाम के लिए आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से बुधवार को एनसीसी की 7 राज बटालियन के कैडेट्स ने सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा प्रकाशित स्टीकर्स प्रमुख स्थानों पर लगाए और आमजन से कोरोना एडवाइजरी की पालना की अपील की।
कैडेट्स ने समझाया कि किसी भी कीमत पर लोग बिना मास्क अपने घरों से नहीं निकलें, आवश्यक होने पर ही घर से मास्क लगाकर निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें और कोरोना एडवाइजरी की पालना करते हुए जनस्वास्थ्य की रक्षा करने में अपना योगदान दें।एनसीसी कैडट्स द्वारा स्टीकर चस्पा अभियान के तहत नत्थूसर गेट से जस्सूसर गेट के बीच मेडिकल स्टोर्स, किराने तथा दूध की दुकानों सहित आॅटो रिक्शा एवं अन्य व्हीकल्स पर जागरूकता स्टीकर चस्पा किए और लोगों को जागरूक किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर एनसीसी केडेट्स को कोरोना वाॅरियर घोषित किया गया है। इसके तहत कैडेट्स द्वारा जागरुकता की सतत गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
जिला टेंट व्यवसायी वेलफेयर समिति बीकानेर ने जिला प्रशासन को एक लिखित पत्र भेज कर शहर में कोरोना महामारी के कारण बीकानेर प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन पर फिर से विचार करने की मांग की है।समिति के अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा ने बताया कि कुछ महीने पहले भी कोरोना महांमारी कारण लगाये गये लॉकडाऊन कारण लोगों के तहस नहस हुए बिजनेस बड़ी मुश्किल से ठीक होने लगे थे कि अब फिर से लॉकडाऊन लगाने कारण बिजनेस प्रभावित होने शुरू हो गये हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी टैंट हाउस मालिकों का बिजनेस तो सीज़न पर ही टिका होता है क्योंकि अधिकतर लोग कोई भी कार्यक्रम और पार्टियां आदि अक्सर अच्छे दिनों पर ही या छुट्टी वाले दिन करते हैं। लेकिन अब लॉकडाऊन किये जाने कारण इन टैंट मालिकों का कारोबार ठप्प हो कर रह जायेगा। उनके साथ-साथ टेंट स्टोरों पर काम करने वाले वर्करों के परिवारों के गुजारे चलने भी बंद हो जायेंगे।
उन्होंने कहा कि समिति कोरोना महामारी के इस दौर में जिला प्रशासन की हिदायतों का पालन करते हुए सहयोग देने के लिए तैयार हैं लेकिन जिला समिति की मांग है कि वह नए दिनों ओर विवाह सीज़न के चलते कार्यक्रमों पर किये गये इस लॉकडाऊन पर पुन: विचार करते हुए इस के समय में बदलाव किये जायें और कुछ समय की राहत दी जाये। उन्होंने मांग रखी कि नाईट कर्फ्यू लगाने के समय को दो घंटे लिए बढ़या जाए ताकि टैंट हाउस मालिकों के काम में मदद मिल सके। यह दो घंटा भी टैंट मालिकों के काम में काफी राहत दे सकता है क्योंकि आजकल बड़ी संख्या में कार्यक्रम रात के समय में ही होते हैं।उन्होंने यह भी मांग रखी कि नाईट कर्फ्यू में भी टेंट हाउस मालिकों को अपने टेंट आदि का सामान ढोने के लिए वर्करों को आई डी कार्ड जारी कर और कुछ समय की ढील दी जाये।राजेंद्र काला(सचिव), नंदू सिंह शेखावत, पूनम खटोली सहित प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से भेंट कर यह मांगें रखी।
