ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 107 इसलिए विवाह हुआ स्थगित ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। प्रशासन की समझाइश पर माना कोरोना पाॅजिटिव दूल्हा, स्थगित किया विवाह।
बुधवार को होनी थी शादी। बम्बलू गांव में शिव मंदिर के पास रहने वाले एक युवक ने कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट होने के बाद जिला प्रशासन की समझाइश को मानते हुए अपना विवाह स्थगित कर दिया।
शंकर लाल कूकणा नाम के इस युवक की शादी 21 अप्रैल को थी, लेकिन पिछले दिनों वह कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट हुआ। उसके साथ ही उसके दो भाई और एक बहिन भी पाॅजिटिव हुई। सूचना मिलने पर जिला कलक्टर के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी बम्बलू पहुंचे। अधिकारियों ने विवाह समारोह स्थगित करने की समझाइश की। साथ ही नियमों के अनुसार ऐसा नहीं करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समझाया कि वह एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते निर्णय ले, जिससे उसके और परिवार के लोगों में संक्रमण बढ़ने का खतरा नहीं रहे।
उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने बताया कि इस समझाइश को मानते हुए शंकर ने बुधवार के मुहूर्त को निरस्त करते हुए नए सावे के अनुसार विवाह करने का निर्णय लिया। शंकर ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आमजन से पूर्ण सावधानी रखने की अपील की है। साथ ही कहा कि जीवन रक्षा को सर्वोपरि मानकर अपने परिवार एवं समाज के लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।


Share This News