ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 103 प्रत्येक शादी समारोह का होगा निरीक्षण / नियमों के अवहेलना पर होगी कार्रवाई! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। जिला कलक्टर-पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, अवहेलना पर सख्ती बरतने के निर्देश।
बीकानेर। विवाह समारोहों में कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से नौ दल गठित किए गए हैं। इन दलों द्वारा बुधवार से प्रतिदिन सभी विवाह समारोहों का निरीक्षण किया जाएगा। ऐसे समारोहों में पचास से अधिक मेहमान पाए जाने तथा किसी स्तर पर कोविड प्रोटोकॉल की अवहेलना होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही ऐसे मैरिज पैलेस सीज भी किए जाएंगे, जहां किसी प्रकार की अवहेलना पाई जाएगी।
जिला कलक्टर नमित मेहता ने पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ बुधवार को इन दलों की बैठक ली। मेहता ने कहा की कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण ऐसे समारोहों में सख्ती बरतना बेहद जरूरी है। प्रत्येक दल प्रतिदिन सायं 7 बजे से विवाह स्थलों की विजिट करें और सुनिश्चित करें कि शादी समारोहों में 50 से अधिक संख्या में मेहमान नहीं हो। विजिट के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी मास्क लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। ऐसा नहीं पाए जाने पर सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ भी चालान काटे जाएं। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जॉइंट एनफोर्समेंट टीमों के अलावा 9 दल अतिरिक्त रूप से गठित किए गए हैं। इनमें एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी, स्कूल प्राचार्य, महिला पर्यवेक्षक तथा पुलिस कर्मी को शामिल किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सम्बंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा इसकी पालना करवाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा कि थानाधिकारी भी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में विजिट करें। बीट कांस्टेबल के माध्यम से विवाह समारोहों की सूचना अपडेट रखें। अधिक विवाह वाले क्षेत्रों में अधिक गश्ती करें। किसी भी स्तर पर नियमों की अवहेलना सहन नहीं कि जाए तथा नियम सम्मत कार्यवाही हो।बैठक में अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक,अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News