ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210420 WA0171 प्रतिदिन लगभग ढाई हजार ऑक्सीजन सिलेंडर की रीफिलिंग! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। जिला कलक्टर नमित मेहता ने आॅक्सीजन गैस की सुचारू सप्लाई और पर्याप्त उपलब्धता के लिए अधिग्रहित फर्मों का अवलोकन मंगलवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन फर्मों द्वारा आॅक्सीजन रीफिलिंग अनवरत रूप से की जाए, जिससे आॅक्सीजन आपूर्ति को लेकर को लेकर कोई परेशान नहीं हो। पीबीएम अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सहायक औषधि नियंत्रक की देखरेख में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राथमिकता से इसकी आपूर्ति की जाएगी। सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बिना सिलैण्डर की सप्लाई नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए आपसी समन्वय रखने के निर्देश दिए।
इन फर्मों का किया अवलोकन
जिला कलक्टर ने करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित दिलीप गैस एंटरप्राइजेज तथा विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित बीकानेर गैसेज के प्लांट का अवलोकन किया। दिलीप गैस एंटरप्राइजेज की भराव क्षमता एक हजार तथा बीकाणा गैसेज की क्षमता 850 सिलेण्डर प्रतिदिन है। उन्होंने सिलैण्डर की उपलब्धता तथा सिलेण्डर भरने की प्रक्रिया भी देखी। वहीं जिला कलक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी) अजीत सिंह राजावत, सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष मुटनेजा ने सैरूणा स्थित बी एस एयर प्रोडक्ट्स का अवलोकन किया। इसकी भराव क्षमता 600 सिलेण्डर प्रतिदिन है। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर द्वारा सोमवार को आदेश जारी करते हुए तीन संस्थानों का अधिग्रहण किया था।


Share This News