ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210414 215354 4 सब्जी, दूध, किराना और दवा वालों के टीकाकरण के निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना की तूफानी गति पर नियंत्रण के लिए सरकार ने सभी संसाधन झोंक दिए है। सरकार ने सब्जी, दूध, किराना और दवाइयां बेचने वालों को छूट दी है। अन्य लोगों को कोरोना न फैले इसके लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए सबसे पहले इनका वैक्सीनेशन कराने का निश्चिय किया है। ऐसे लोग जो फल-सब्जी, दूध, दवाइयां, किराना का सामान बेचते हैं और जिनकी उम्र 45 या उससे ज्यादा है, उन्हें प्राथमिकता से कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव की ओर से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को यह आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में कोरोना प्रभावित या कहें हॉटस्पॉट एरिया में काम करने वाले बैंक कर्मचारियों, उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों, फल-सब्जी का ठेला लगाने वाले या दुकानें पर बेचने वाले, दूध, दवाइयां बेचने वाले, अखबार बांटने वाले हॉकर्स और मीडियाकर्मियों के टीकाकरण की कार्यवाही करें।

इनके अलावा आदेशों में जिन फ्रंट लाइन वर्कर्स (पुलिस, राजस्व विभाग, पेयजल, बिजली कर्मचारी) ने अब तक टीका नहीं लगवाया है, उन्हें भी जल्द से जल्द टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि इनकी ड्यूटी जब कोरोना संक्रमण से प्रभावित वाले एरिया में लगे तो इनकी जान को खतरा न हो।


Share This News