TP न्यूज़, बीकानेर। फ़िक़्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने बताया कि बीकानेर आचार्य चौक निवासी राहुल आचार्य ने प प्लाज्मा दान कर इंसानियत की मिसाल पेश करते हुवे पीबीएम ब्लड बैंक का सहयोग किया।फ़िक़्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी एवं सहयोगी संस्था बीकानेर हेल्पिंग हैंड्स गुजिश्ता सभी निवासियों को प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित कर रही है जो कोरोना पोजिटिव होकर नेगेटिव हो चुके है ।
पीबीएम ब्लड बैंक में डॉ अरुण भारती, डॉ. प्रेम पड़िहार, डॉ. मनोज, डॉ. कालूराम, डॉ. तहसीन अनवर एवं फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार खड़गावत रहे ।ब्लड हेल्पलाइन के मुख्य सरंक्षक फरियाद नज़ीर खान, एडवोकेट राकेश खान, (कानूनी सलाहकार) ख्वाजा हसन (सरंक्षक) बरकत अली रँगरेज (सरंक्षक) रफ्तार खान (अध्यक्ष ) अबरार रोशन, बंटी गौरी, अब्दुल लतीफ़ उस्ता, अबरार कायमखानी, डॉ. रिज़वान,अनीश उस्ता, अकबर शेख, शमसाद खान, असलम नज़ीर खान, साबिर राव, शाहिद कायमखानी,हैदर मोलानी, बब्लू खान आदि मौजूद रहे।
वैश्विक कोरोना महामारी के दूसरे चरण में भी सेवादारों ने कसी कमर
Tp न्यूज़। वार्ड 58 के पार्षद दुर्गादास छंगाणी,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा के सानिध्य में आज वार्ड 58 के भट्टडो के चौक में कोरोना महामारी के दूसरे फेज में 2 दिन के लोकडाउन में दिन रात अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों को चाय की व्यवस्था की गई । इस नेक कार्य मे पार्षद दुर्गादास छंगाणी के साथ लालू सेवग,सूर्यप्रकाश कल्ला,एम एस व्यास,आशीष शर्मा,दीपक कल्ला,जुगल ओझा, सहयोगी रहे । विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुवे इनसे प्रेरणा लेते हुवे बीकानेर के अन्य मोहल्लों में भी जागरूक लोगो को आगे आने की सलाह दी है ।
