ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20201004 005623 3 कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक! सभी रिकॉर्ड टूटे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कम समय में ही हालात बिगाड़ दिए हैं। यह अब और घातक होती जा रही है। देश में कोरोना महामारी का संकट विकट होता जा रहा है। हॉस्पिटल लबालब है। मरीजों की संख्या लगातार ब़़ढ रही है और अस्पताल में बेड कम हो रहे हैं। इस बीच बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड नए मामले मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,61,500 नए मामले सामने आए। बीते साल मार्च में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में नए मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। यह पहली बार है जब नए मामले ढाई लाख से अधिक दर्ज किए गए।इसके साथ ही बीते 24 घंटों में कोरोना से 1500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 1501 मरीजों की मौत हो गई। देश में लगातार दूसरे दिन मौतों के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा 1290 था, जिसे 16 सितंबर को दर्ज किया गया था। देश में स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो महीने के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 12 गुना वृद्धि हुई है। राजस्थान में भी कोरोना ने कमर तोड़ दी है।


Share This News