ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
21 33 34 ranka senetize1 850x491 1 मास्क पहिने और कोरोना से बचें - रांका Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। मास्क का उपयोग व सेनेटाइजर से हाथ धोने तथा अनावश्यक बाहर न निकल कर हम संक्रमण से छुटकारा पा सकते हैं। यह बात नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने शनिवार सुबह सेनेटाइजर छिड़काव के दौरान कही। रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व पूनमचन्द झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वीकेंड कफ्र्यू के दौरान सेनेटाइज करने का बीड़ा उठाया गया है। यूआईटी पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार सदर थाने से शुरुआत करते हुए कलक्टर परिसर, पुराना कोर्ट परिसर, सादुलसिंह सर्किल, केईएम रोड, कोटगेट, सिटी कोतवाली थाना, नयाशहर थाना, नाल थाना, गंगाशहर, व्यास कॉलोनी, बीछवाल व पुलिस लाइन आदि स्थानों पर सेनेटाइज छिड़काव किया गया।
ट्रस्ट के रमेश भाटी ने बताया कि छिड़काव के दौरान पवन महनोत, आदर्श शर्मा, कुलदीप यादव, टेकचन्द यादव, गौरीशंकर देवड़ा, राजेन्द्र शर्मा, आनन्द सोनी, लोकेश छाबड़ा, संजय स्वामी, मोहम्मद ताहिर, लक्की पंवार, प्रणव भोजक, रजत शर्मा, चन्द्रप्रकाश सैन, राजेन्द्र व्यास व शंकरसिंह राजपुरोहित शामिल रहे।


Share This News