Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना का महा तांडव शुरू हो गया है। आज पॉजिटिव आंकड़ा 400 पार हो गया है। आई हुई जांचों में कुल 411 पॉजिटिव आए हैं। इनमें कुछ मिलिट्री अस्पताल के सैंपलों सहित जिले के बाहर के सैंपलों से मिले पॉजिटिव भी हैं। इस सीजन का यह अधिकतम आंकड़ा है। आज आए पॉजिटिव में श्रीडूंगरगढ़, नोखा, नापासर, छत्तरगढ़, बीकानेर सिटी, गंगाशहर थाना क्षेत्र, जेएनवीसी थाना क्षेत्र के लोग शामिल हैं। आप अब और सतर्क रहें। मास्क बेहतर उपाय है।