ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 78 बदमाशों के बुलंद हौंसले, वारदातों को दिया अंजाम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में अलग अलग स्थानों पर बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे है। नयाशहर थाने क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में एक दुकानदार सडक़ के किनारे आम बेच रहा था तभी तीन युवक स्कूटी पर सवार होकर आये । जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट करने लगे और जाते जाते गल्ले में रखे बारह हजार रुपये व गले से सोने की ताबिज छिनकर ले गये। पुलिस ने गुलाब भाट पुत्र छोगाराम निवासी मुरलीधर व्यास कॉलोनी की रिपोर्ट पर अज्ञात तीनों जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सुभाष सउनि को दी गई है।

गाड़ियों के शीशे तोड़े

Thar पोस्ट। फोर्ट स्कूल के पास मिनी बसों के स्टैंड में कल रात को अज्ञात व्यक्ति वहां खड़ी 5 मिनी बशों के शीशे तोड़े। बसों के मालिकों ने बताया कि उनकी गाडिय़ां हमेशा यहां खड़ी रहती है और रात के समय में बसों की निगरानी केलिए एक बंदा भी रहता है परंतु लॉकडाउन की वजह बीती रात को कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए कोई अज्ञात व्यक्ति यहां खड़ी 5 बसों के शीशे फोडक़र चला गया। यह हरकत क्यों और किसने की अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस कार्रवाई जारी है।


Share This News