Tp न्यूज़। बीकानेर के देशनोक थाना पुलिस ने एक विवाहिता का अश्‍लील वीडियो बनाकर उसका गैंगरेप करने के साथ ब्‍लैकमेल कर रुपये एंठने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में पीडिता की ओर से बुधवार देर शाम को दर्ज कराये गए मामले में परिवादी ने पुलिस को बताया कि नोखा निवासी आरोपी देवकिशन ने पीडिता का अश्‍लील वीडियो बनाकर उसे ब्‍लैकमेल करना शुरू किया। आरोपी देवकिशन के एक अन्‍य साथी नोखा निवासी मनोज लखारा ने अश्‍लील वीडियो सार्वजनिक करने के नाम पर पीडिता से रुपये एंठने में अपने साथी देवकिशन की सहायता की।
परिवादी के बयान के अनुसार दोनों आरोपियों ने पीडिता के साथ 1 जनवरी 2019 से वर्तमान में 2 अप्रैल 2021 तक अनेक बार बलात्‍कार किया है, पीडिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शारीरिक संबंध बनाये हैं तथा वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपये एंठे हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी, 380 तथा 384 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच नोखा सीओ आरपीएस नेमसिंह को सौंपी गई है।