Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना न केवल शहरों में बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी फैल रहा है। पूनरासर पुजारी ट्रस्ट द्वारा 15 अप्रैल 2021 से श्री पूनरासर हनुमान जी मंदिर में आम जन द्वारा दर्शन पूजा अर्चना पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तो से आग्रह किया है कि आगामी निर्णय तक इस व्यवस्था में सहभागी बनकर सहयोग प्रदान करे।पुजारियों द्वारा की गई पूजा आरती का वाटसअप द्वारा दर्शन कराने की व्यवस्था अनवरत चालू रहेगी।