ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210413 WA0432 1100 दीपों से जगमगाया अम्बेडकर स्मारक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar posts बीकानेर। शहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज “एक दीप बाबा साहब के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बेडकर स्मारक पर 1100 दीपक प्रज्ज्वलित किये गए।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया ने बताया कि बाबा साहब अम्बेडकर की 131वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर आज पार्टी के पदाधिकारियों ने पूरे स्मारक को दीपमाला से सजा कर प्रज्जवलित किया।इस अवसर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पूरा भारत बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता का भाव रखता है, उनके द्वारा प्रदत देश का संविधान आजादी के 75 वर्षो से देश को आगे बढ़ाने में लगा हुआ है। उनके द्वारा संपादित इस विधान में राष्ट्र को सभी धर्म और पंथ से ऊंचा रखा गया है।दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाद्यक्ष डॉ सुषमा बिस्सा, जिला कार्यकारणी सदस्य आशा पारीक, भारती अरोड़ा, जिला मंत्री एकता हटीला, जिला मंत्री अरुण जैन, विजय शर्मा,कार्यकरणी सदस्य सुभाष वाल्मीकि, शिवशंकर मेघवाल, रानीबाजार मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, गौरव शर्मा, पुखराज स्वामी, सुरेंद्र हटीला, राजेश पंडित, जूनागढ़ मण्डल अध्यक्ष अजय खत्री, लालगढ़ मण्डल अध्यक्ष विनोद करोल, रामकुमार व्यास आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


Share This News