Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना प्रचंड हो रहा है। मंगलवार को 171 पॉजिटिव आये। इनमें से एक एक झुन्झुनूं, जैसलमेर व गंगानगर के है तथा शेष 159 बीकानेर के हैं। अप्रेल माह में 993 पॉजीटिव आ चुके हैं। 12 दिन में बीकानेर में चार जनों की मौत है। इससे पहले जनवरी में एक पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। यानि इस साल में अब तक पांच लोगों की जान कोरोना की वजह से चली गई है।सुबह आएं थे 12पहली रिपोर्ट में करीब 12 नये संक्रमित सामने आएं। इनमें से एक एक पॉजिटिव चूरू व सूरतगढ़ के हैं। शेष दस बीकानेर के कोलायत, नयाशहर, जेल रोड, बरसिंगसर, चौधरी कॉलोनी आदि इलाकों से हैं। आज पॉजीटिव मरीजों में से एक 87 वर्षीय बुजुर्ग है। जबकि 18 से 20 साल के युवा सबसे ज्यादा चपेट में आए हैं।