Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना कहर जारी है। अब प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का शतक लग रहा है। मंगलवार को जारी हुई पहली लिस्ट में 12 पाॅजिटिव आए हैं। इनमें से एक एक पाॅजिटिव चूरू व सूरतगढ़ के हैं। शेष दस बीकानेर के कोलायत, नयाशहर, जेल रोड, बरसिंगसर, चौधरी काॅलोनी आदि इलाकों से हैं। आज पाॅजीटिव मरीजों में से एक 87 वर्षीय बुजुर्ग है। जबकि 18 से 20 साल के युवा सबसे ज्यादा चपेट में आए हैं। बीकानेर में कोरोना का तांडव जरूरी है। हाथ नहीं मिलाने से अनेक रोगों से बचा जा सकता है। मुंह पर मास्क लगाएं- मिलते समय केवल दूर से प्रणाम करें।