IMG 20210411 WA0177 हवाई सेवा विस्तार के लिए ऊर्जा मंत्री से चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला से बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं विवाद एवं शिकायत निवारण समिति सदस्य रमेश अग्रवाल ने बीकानेर की हवाई सेवाओं के विस्तार में आ रही समस्या पर चर्चा करते हुए बताया कि महानगरों की कनेक्टिविटी हेतु जो विमान लगाए जाते हैं उनके लिए पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध नहीं है और इसके लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा नाल एयरपोर्ट से सटती 58.18 हेक्टेयर भूमि के लिए जिला कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भिजवाया गया था जिसके लिए कीमतन आवंटन के आदेश जारी हो गये थे लेकिन एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा यह भूमि निशुल्क चाही गई थी और इस हेतु नया आवेदन भी एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा जिला कलक्टर को प्रस्तुत कर दिया गया है वर्तमान में पूरे संभाग में हवाई यात्रा हेतु बीकानेर में नाल एयरपोर्ट है जिसमें भी केवल वर्तमान में दिल्ली के लिए केवल मात्र एक छोटी विमान सेवा है वर्तमान व्यवस्थाओं को देखते हुए बीकानेर से कोलकात्ता, गुवाहटी, बेंगलूरू व मुंबई जैसे महानगरों के लिए हवाई सेवाओं की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है क्योंकि बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यापार के सिलसिले में मुंबई, कोलकात्ता, गुवाहटी व बेंगलुरु आना- जाना रहता है और वर्तमान में इन महानगरों की यात्रा के लिए बीकानेर संभाग के नागरिकों को जयपुर व जोधपुर जाना पड़ता है बीकानेर में केंद्र सरकार का मेगा फ़ूड पार्क बनना भी प्रस्तावित है, बीकानेर में गैस पाइप लाइन भी स्वीकृत हो चुकी है और बीकानेर में बड़ी कम्पनियों के भी निवेश करने के भरपूर आसार है और गजनेर औद्योगिक क्षेत्र का आवंटन भी लगभग शुरू हो चुका है और साथ ही बीकानेर में अनेक ऐसे नए रिसोर्ट भी बन चुके हैं जो अन्य राज्य के लोगों को शादी विवाह समारोह के लिए अपनी और आकर्षित करने का सामर्थ्य बनाए हुए है और बीकानेर में पर्यटकों हेतु भी अनेक ऐसे एतिहासिक स्थल है जो आकर्षण का मुख्य केंद्र है इस पर ऊर्जा मंत्री ने जिला कलक्टर नमित मेहता से बात कर एयरपोर्ट विस्तार हेतु निशुल्क भूमि उपलब्ध करवाने के आवेदन पत्र शीघ्र राज्य सरकार को भिजवाने के निर्देश प्रदान किये।


Share This News