IMG 20210411 090224 भारतीय जनता पार्टी के निधि समर्पण अभियान का आगाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के निर्देश अनुसार पार्टी के निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी बीकानेर के कार्यकर्ता अपनी गाढ़ी कमाई से पार्टी के क्रियाकलापो और संगठन कार्यो के लिए स्वेच्छा से कुछ राशि का समर्पण करेगा।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने इस अभियान के बाबत आज बुलाई गई बैठक में प्रदेश की समर्पण निधि योजना के बारे में विस्तार से बताया।जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि दिनांक 9 से 30 अप्रैल तक समर्पण निधि अभियान चलेगा जिसमे पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने सामर्थ्य के अनुसार स्वेच्छा से निधि समर्पण करेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि निधि समर्पण अभियान हेतु बीकानेर पूर्व विधानसभा के लिए अनिल शुक्ला और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिये गोकुल जोशी प्रभारी तय किये गए है।समर्पण निधि कार्यक्रम के लिए प्रत्येक मण्डल के एक महामंत्री और कोषाध्यक्ष को दायित्व दिया गया है। पार्टी ने योजना अनुसार 100 रुपये से 2 हज़ार तक के कूपन उपलब्ध करवाए है। दो हज़ार से अधिक की समर्पण राशि चेक द्वारा ली जाएगी। जिला स्तर पर बीकानेर के सभी 385 बूथ पर निधि समर्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।आज की बैठक में समर्पण निधि अभियान के संभाग प्रभारी श्री सोहनलाल बैद ने भी विस्तार से अभियान की जानकारी दी।

बैठक में जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने भी अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी ने पूर्ण सजगता एवं पारदर्शिता के साथ सभी को कार्य करने का आह्वान किया।आज की बैठक में सभी नव नियुक्त विस्तारकों के अतिरिक्त सभी मण्डल के महामंत्री और कोषाध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक का संचालन शहर जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने किया।

गौरी बने सोनिया ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रदेश सचिव

Tp news सोनिया ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकुमार ने किया अपनी कार्यकारिणी का विस्तार जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगल निशा चौरसिया के आदेश अनुसार बीकानेर के हसन अली गौरी को प्रदेश सचिव बनाया

गोरी के सचिव बनने पर प्रदेश पर्यवेक्षक सुबुद्धि सिंह मीणा, बीकानेर संभाग प्रभारी अनारदीन गौरी, महिला प्रदेश अध्यक्ष मुमताज शेख, बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गहलोत, शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश कुमार मारू, जिला महासचिव कामराज गोयल, बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष इस्लामुद्दीन खिलजी आदि ने शुभकामनायें दी।

IMG 20210411 092824 भारतीय जनता पार्टी के निधि समर्पण अभियान का आगाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News