Thar पोस्ट। जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने बीकानेर में कोरोना के ताबड़तोड़ हमले के बाद नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया है। मेहता ने एक आदेश जारी कर बीकानेर की नगरीय सीमा में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया है। यह कर्फ्यू 11 अप्रेल, 2021 रात्रि 8 बजे से लागू होगा। लागू होने के बाद हर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि कुछ छूट का प्रावधान भी किया गया है। निरंतर उत्पादन करने वाली फैक्ट्रियां, रात्रिकालीन शिफ्ट करने वाली फैक्ट्रियां, आईटी कंपनियां, दवा विक्रेता, अनिवार्य व आपातकालीन सेवाओं से संबंधित कार्यालय, विवाह संबंधी समारोह, चिकित्सा सेवाओं से संबंधित कार्यस्थल, चिकित्सा व अन्य आपातकालीन स्थिति के लिए व्यक्ति व उनके वाहन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट से आने जाने वाले यात्रीगण, माल परिवहन करने वाले भार वाहन, माल लोडिंग अनलोडिंग व उक्त कार्य हेतु नियोजित व्यक्ति तथा होम डिलीवरी हेतु रेस्टोरेंट इस दौरान अनुमत रहेंगे। इन छूटों के लिए किसी तरह के पास की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की आपातकालीन व विशेष परिस्थिति के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट अथवा थानाधिकारी से अनुमति ली जा सकेगी।  मेहता ने कहा है कि सरकार द्वारा समय समय पर जारी गाइडलाइंस की पालना भी अनिवार्य होगी। कोरोना बढ़ने के साथ साथ सख्ती भी बढ़ रही है। दो दिनों में ही बीकानेर प्रशासन ने तीन विशेष पाबंदियां लगाई है। जिनमें सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ इकठ्ठा करने वाले कार्यक्रम व जुलूसों पर रोक, करणी मंदिर सहित अन्य बड़े मंदिरों में प्रवेश पर रोक व अब नाइट कर्फ्यू शामिल हैं।

Tp न्यूज़। बीकानेर के जूनागढ़ किले में शनिवार को बल्लभ समुदाय के आचार्य नित्यानंद सूरी जी महाराज  सा पहुँचे जहां उन्होंने किले का भ्रमण किया तो वही बीकानेर पूर्व की विधायका ओर पूर्व राजघराने से राजकुमारी सिद्धि कुमारी ने आचार्य  नित्यनंद सूरी जी महाराज सा का स्वागत किया और उन्होंने आचार्य नित्यानंद  सूरी जी महाराज सा को किले का अवलोकन करवाया। वही इस मोके पर आचार्य नित्यानंद महाराज सा ने कहा उनका राज परिवार से अलग सा लगाव रहा है वही हमारे गुरु भी राज घराने के कार्यक्रम में आते रहे हैं वही सिद्धि कुमारी के बुलावे पर आज हम यहाँ आए हैं। जैनाचार्या विजय बल्लभ सुरी  समुदाय के आचार्य विजय नित्यानंद सूरी आदि ठाणा 6 के साथ में आज जूनागढ़ से नगर प्रवेश किया जूनागढ़ में बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी जी ने उनका वहां शाही बैंड वादन के साथ आचार्य श्री का अभिनंदन किया व आचार्य नित्यानंद सूरिश्वर जी महाराज ने विधायक सिद्धि कुमारी जी का आभार व्यक्त किया। गुरु बल्लभ के नाम का स्मारक सिक्का जो काफी समय से मांग समाज की तरफ  से थी जो सिद्धि बाईसा के प्रयासों से सफल हुई और भारत सरकार द्वारा सिक्का जल्दी से जल्दी जारी कर दिया जाएगा। आचार्य श्री ने बाईसा का आभार व्यक्त कर आशीर्वाद दिया। समाजसेवी नीलम जी सिपानी हरीसजी सेतिया कुणाल जी कोठारी निर्मल जी बेगानी शांतिलाल जी मनोज सिपानी एवं सरोज देवी सिपानी भी रहे साथ इस अवसर पर इन सभी ने गुरुवर का आशीर्वाद लिया और बीकानेर में करोना से मुक्ति मिले और सुख शांति रहे ऐसी मनोकामना की अरदास की।