
Tp न्यूज़, बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय चार वर्षीय बीएबीएड एवं बीएससी.बीएड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को 15 अप्रेल तक एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। समन्वयक डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितयों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा हेतु यह अंितम अवसर दिया गया है इसके पश्चात तिथि में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जावेगा। डाॅ. सिंह ने बताया कि परीक्षा रविवार 16 मई को आयोजित की जावेगी। समन्वयक डाॅ. सिंह ने बताया कि अब तक पांच लाख से भी अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। डाॅ. सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि समय समय पर पीटीईटी की अधिकृत वेबसाईट का अवलोकन करते रहें।
व्यापार मंडल में कोरोना टीकाकारण शिविर
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने कार्यालय में कोविड-19 निशुल्क टीकाकरण कैंप का आयोजन किया , कैंप का उद्घाटन संरक्षक शिवरतन अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह ने की।कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं दी साथ ही कैंप को सुचारू और व्यवस्थित चलाने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी हेतराम गॉड उपाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल अनिल सोनी झूमर सा उपाध्यक्ष ,
मक्खन लाल अग्रवाल ईश्वर चंद बोथरा संगठन सचिव , मनोज सोलंकी कोषाध्यक्ष , सोनूराज आसुदानी प्रवक्ता ,नारायण सिंह भाटी महावीर सिंह चारण दीपक पारीक
सचिन भाटिया सुशील शर्मा श्याम कुमार तंवर जनक हर्ष,विपिन मुसरफ महेंद्र मोदी ने अपनी सेवाओं में सुबह से शाम तक देकर आने वाले सभी आगंतुक स्वागत सत्कार किया
कार्यक्रम में संरक्षक शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि कोरोनावायरस से विजय पाने के लिए सभी पात्र व्यक्तियों को कोरोनावायरस के टीके जाकर लगवाने चाहिए इससे कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है,लोगों को निडर होकर और लोगों को भी जागरूक होकर टीका लगवाना चाहिए साथ ही सरकारी गाइडलाइन की पालना के तहत बारंबार हाथ धोना सोशल डिस्टेंसिंग रखना और सैनिटाइजर प्रयोग करते रहना चाहिएकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने कहा सभी समाजों और संस्थाओं को आगे आकर इस तरह के कैंप आयोजित करने चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका अदा करनी चाहिए साथ सभी के सहयोग का धन्यवाद ज्ञापित किया
कार्यक्रम में उद्योग मंडल की सूची के अनुसार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों के अलावा लगभग 69 लोगों ने वैक्सीन लगवाई
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल परिसर में निशुल्क टीकाकरण शिविर मे विशेष मेहमान के रूप मे करण प्रताप सिंह सिसोदिया करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।।रघुराज सिंह राठौड़ अध्यक्ष
Thar पोस्ट। सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया, शाकद्वीपीय ब्राह्मण बन्धु चेरिटेबल ट्रस्ट,और भाई बन्धु चेरिटेबल ट्रस्ट(केएसबीग्रुप)के संयुक्त अभियान के तहत कोरोना संक्रमण को रोकने और लोगो को जागरूक करने के तहत आज बीकानेर के प्रमुख बाजारों में दुकानों पर स्टिकर लगाए गए और बाज़ारो में घूम रहे बिना मास्क के लोगो को मास्क लगाने हेतु निवेदन किया गया साथ ही जिनके पास मास्क नही थे उन्हें मास्क वितरित किये गए और हिदायत दी गयी कि बिना मास्क घर से बाहर नही निकलेंगे
फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक मैया ने आम लोगो को समझाते हुए कहा कि मास्क नही लगाकर हम अपनो की और खुद की जान को जोखिम में डाल रहे है बेवजह घर से बाहर ना निकले और जरूरत पड़ने पर ही एक व्यक्ति सामान लेने आये ना कि झुंड बनाकर बाज़ारो में घूमे| मास्क ना लगाने की बात कहने वाले शख्स को मैया ने कहा कि संक्रमण रोकना हमारा काम है सरकार के भरोसे ना रहे खुद जागरूक होंगे तभी ये संक्रमण रुकेगा|
शाकद्वीपीय बन्धु चैरिटबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के शर्मा ने कहा कि लोगो की लापरवाही बढ़ती जा रही है इसी को ध्यान में रखते हुए ये कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है
पार्षद दुलीचंद सेवग और कर्मचारी नेता पुरषोतम सेवक ने कहा कि अगर हम खुद अपने जान की परवाह नही करेंगे तो दोष किसी और को कैसे दे सकते है इसलिए आवश्यक है कि पहले खुद का बचाव करे
वरिष्ठ समाजसेवी दुर्गादत भोजक और श्रीलाल सेवग ने दुकानदारों को स्टिकर लगाते हुए हिदायत के साथ निवेदन किया कि बिना मास्क ना तो आप दुकान में बैठे ना ही बिना मास्क वालो को सामान दे
प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि जिला प्रशासन की प्रेरणा से चालू किया गया यह अभियान लगातार चलाया जाएगा और लोगो को जागरूक किया जाएगा
आज कार्यक्रम में पार्षद अनामिका शर्मा, मोनू सेवग, केईएम रोड व्यापार मंडल सचिव जतिन यादव,आशा शर्मा, जितेंद्र भोजक, खुश,सविता, नरेन्द्र,अभिषेक, निशा पुलकित ने सहयोग करते हुए स्टिकर लगाने का कार्य किया।