ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 48 आज यहाँ लगेंगे शिविर/ श्रमदान कल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। टीकाकरण महा अभियान उस क्षण नई ऊंचाई पर पहुंच गया जब एक दिन में सर्वाधिक संख्या के पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शुक्रवार को 18,510 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इससे पूर्व 17 मार्च को 17,057 व्यक्तियों का टीकाकरण 1 दिन में किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि शनिवार को भी टीकाकरण नई मंजिलों की तरफ बढ़ेगा जब ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला जनेश्वर भवन में लगाए जा रहे आउटरीच शिविर का उद्घाटन करेंगे। बीकानेर शहर में सामाजिक संस्था राजीव यूथ क्लब द्वारा एक साथ 9 आउटरीच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर नमित मेहता की रणनीति अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आउटरीच शिविर लगाकर तथा प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान सफलता की नई ऊंचाईयां छू रहा है। जयपुर निदेशालय से वैक्सीनेशन का हाल जानने आई टीम के सदस्य अतिरिक्त निदेशक डॉ राजा चावला,  यूनिसेफ के शशांक सविता व यूएनडीपी के योगेश शर्मा ने बार एसोसिएशन तथा खैरपुर भवन में चल रहे आउटरीच शिविरों का निरीक्षण किया।
डॉ कश्यप ने बताया कि 124 सत्रों में कुल 15,690 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली जबकि 2,820 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु के 9,970 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली जबकि 823 को दूसरी खुराक दी गई। इसी प्रकार 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,566 बुजुर्गों को पहली व 1,904 को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। कोविशील्ड वैक्सीन की 1,871 जबकि कोवैक्सीन की एक वाइल उपयोग में ली गई।
आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 6 निजी अस्पतालों सहित कुल 92 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। कुल 12 स्थानों पर आउटरीच शिविर लगाकर अधिकाधिक कोविड टीकाकरण का प्रयास किया जाएगा। सामाजिक संस्था राजीव यूथ क्लब के सौजन्य से जनेश्वर भवन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 बड़ा बाजार, पाराशर भवन जस्सूसर गेट, अरविंद बाल मंदिर विद्यालय, विश्वकर्मा पंचायत भवन सुथारों की बड़ी गुवाड़, विवेक बाल निकेतन विद्यालय, बंगला नगर हनुमान मंदिर, श्रीरामसर रामदेव जी मंदिर व मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर 8 के सामुदायिक भवन में आउटरीच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब शार्दुल गंज, ग्रामीण हाट जय नारायण व्यास कॉलोनी व साधु बासवानी सेंटर रथखाना कॉलोनी में भी आउटरीच शिविरों का आयोजन कर टीकाकरण किया जाएगा।

जिला प्रशासन के निर्देश पर रोटरी क्लब ,बीकानेर द्वारा कोविड-19 (वैक्सीनेशन) टीकाकरण का कार्यक्रम 10 अप्रैल ,2021 शनिवार को रखा गया है। शनिवार को रोटरी भवन, सादुल गंज ,बीकानेर में
प्रातः 10:00 से सांय 4:00 बजे तक रखा गया है। इसी क्रम में टीकाकरण हेतु पात्रता के लिए 45 वर्ष से अधिक है।उपरोक्त टीकाकरण हेतु आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र अवश्य साथ में लाएं । विनोद दम्मानी, अध्यक्ष
सुनील सारडा, सचिव
प्रवीण गुप्ता, संयोजक
रोटरी क्लब, बीकानेर।

विप्र फाउंडेशन बीकानेर द्वारा 10 अप्रैल शनिवार को सुरदासानी बगेची,गोकुल सर्कल के पास 12 से 5 EWS मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए लगेगा शिविर।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल,
स्वास्थ्य विभाग,जिला प्रशासन के सहयोग से निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण शिविर —-
आज शनिवार 10 अप्रैल
सुबह 9:00 बजे से 4:00बजे
स्थान:बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल,मॉडर्न मार्केट बीकानेर।

बीकानेर के वृद्धजन भ्रमण पथ पर सुबह 7.30 बजे ऑवर फॉर नेशन की ऒर से श्रमदान रखा गया है।


Share This News