20 34 20 naala gay 3 गाय को ऐसे बाहर निकाला! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। आज यहाँ खैरपुर भवन के समीप खुले नाले में एक गाय गिर गई थी। इसे बड़ी मशक्कत से निकाला गया। नजदीक में ही नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका कार्यालय के कर्मचारियों ने जब गाय की आवाज सुनी तो आसपास देखा और जब नाले में देखा तो गाय फंसी हुई नजर आई। जानकारी मिलने पर पूर्व चैयरमेन रांका ने नगर निगम में सूचना दी तथा कार्यकर्ताओं सहित गाय को निकालने का प्रयास किया जाने लगे। करीब 25 फुट नीचे खुले नाले में गिरी गाय को निकालने में निगम के 12 कर्मचारियों ने खूब मशक्कत की। लगभग तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद जब गाय बाहर निकली तो उसे पानी से नहला कर साफ किया गया तथा उपचार करवाया गया। इस दौरान उक्त 12 कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किया गया तथा प्रशंसनीय पुरस्कार के रूप में 5100 राशि प्रदान की गई। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने जिला कलक्टर व निगम आयुक्त को खुले नालों को बंद करवाने की मांग की है।


Share This News