IMG 20210409 WA0138 1 कोरोना : कन्याओं ने लिया संकल्प Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर। यहाँ के तिरुपति अपार्टमेंट में गणगौर बनोला – कन्याओं ने किया गवरजा माता का पूजन, वैक्सिनेशन करने का लिया संकल्प। तिरुपति अपार्टमेंट की कन्याओं और महिलाओं ने आज गवरजा माता का पूजन कर छटा बनोला हर्षोल्लास के साथ मनाया।

बालिका पूजा मुंधड़ा एवं दीपशिखा राजपुरोहित ने बताया कि अपार्टमेंट की सभी महिलाऐ एकत्रित होकर गणगौर पूजन कर गवरजा माता से परिवार में सुख एवं समृद्धि की अरदास करने के साथ साथ सम्पूर्ण विश्व के कोरोना महामारी से मुक्त होने की प्रार्थना की जा रही हैं।

सुमन दम्मानी, गरिमा मुंधड़ा एवं मनका राठी ने बताया कि कन्याऐ गवरजा माता की पूजा के साथ नृत्य तथा गीतों के माध्यम से गवरजा माता को रिझा रही हैं एवं सभी कन्याओं ने आगामी दिनो में वैक्सिनेशन करने का संकल्प लिया ओर कोरोना को हरा कर बीकानेर को जीताने की ठानी हैं।इस अवसर पर मोनिका पच्चीसिया, पूजा कोठारी, सलोनी, एकता, कोमल, शालू, अंकिता, हर्षिता, सोनाली, ख़ुशबू राठी, महिमा, राधिका एवं सपना पारीक ने मधुर आवाज़ में भजनो की प्रस्तुति दी।


Share This News