

Thar पोस्ट न्यूज। बीती रात बीकानेर में सड़क हादसे में एक स्कार्पियो गाड़ी बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे स्कॉर्पियो का चालक घायल हो गया। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी हुई प्रभावित










मिली जानकारी के अनुसार शहर में सोनगिरी कुएँ की तरफ से दाऊजी रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर एक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क के बीच में लगे बिजली के खंभे से तेज गति से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के कारण बिजली के खंभे और तार भी प्रभावित हुए, जिसके चलते आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
