


Thar पोस्ट न्यूज। 1980 के दशक में अपने जमाने मे युवा दिलों पर राज करने वाली हीरोइनें बीच सड़क पर आपस मे उलझते दिखी। इन दिनों 1980 का ट्रेंड सोशल मीडिया पर चल रहा है। लेकिन सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) का विवाद लगातार बढ़ रहा है। ये विवाद सड़क तक पहुंच गया है। हाल ही में उपासना सिंह ने सिंटा की पदाधिकारी पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर संगठन के दस्तावेजों में छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। दोनों अभिनेत्रियों पर दस्तावेजों और अन्य सामान को हटाने की कोशिश के आरोप लगे। ऐसे में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, अभय भार्गव, जया भट्टाचार्य और सी.पी. ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए खुद पर लगे आरोपों पर अपनी बात रखी और सफाई पेश की। लेकिन, अब CINTAA का ये अंदरूनी विवाद संगठन से उठकर सड़क तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सप्रू को आपस में भिड़ गईं।

वहां अभिनेत्री कुनिका ने आरोप लगाया था कि CINTAA के ऑफिशियल कागजात और फाइलें पूनम ढिल्लों की गाड़ी में रखी गई थीं। कुनिका सदानंद के इन्हीं दावों को लेकर कुछ CINTAA मेंबर पद्मिनी कोल्हापुरे से सवाल करते दिखे, जिसे लेकर पद्मिनी कोल्हापुरे नाराज हो गईं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह संगठन के आधिकारिक कागज ले जाने की बात मानती हैं तो अभिनेत्री उनसे समिति को भंग करने वाला पत्र दिखाने को कहती हैं। धीरे-धीरे ये बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिस को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस अधिकारी को कहना पड़ा कि आखिर आप लोगों का एक डेकोरम है क्या सड़क पर उलझना उचित है? हालांकि एक बार ये अभिनेत्रियां सकपका गई और खामोशी के साथ चली गई।
