ताजा खबरे
पीबीएम : मेडिसिन विंग में एक सोनोग्राफी एवं दो एक्सरे मशीन भेंटब्रिटेन के विभाजन का खतरा !निकाय चुनाव से बदली राजस्थान की तस्वीर, शहरों का हाल, कहीं पार्टियां बेहालराठी को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मानदेशनोक नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीतचुनाव : 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी, बीजेपी को इसलिये हुआ नुकसानसुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में नए दवा वितरण केंद्र का भूमि पूजनभाजपा नेता डॉ. आचार्य के निवास पर ईको फ्रेंडली बाल गणेश प्रतिमा की स्थापनाबाबा रामदेवजी के 642वें मेले का भव्य आगाज, भक्तों का सैलाब उमड़ागुरु का सम्मान ज्ञान, संस्कार और मानवीय मूल्यों का सम्मान है : विश्राम मीणा, संभागीय आयुक्त
IMG 20241023 101608 2 चुनाव : 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी, बीजेपी को इसलिये हुआ नुकसान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में भले ही बीजेपी का।पलड़ा भारी रहा, लेकिन अनेक जिलों में कांग्रेस ने शानदार वापसी की है। नगर निगम बीकानेर में कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। बीकानेर के 79 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज कर निगम की सत्ता पर कब्जा किया, जबकि भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई। 11 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे और रालोपा ने भी अपना खाता खोलने में सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी की। और जीत का जश्न मनाया। चर्चित सीटों में वार्ड संख्या 73 में कांग्रेस के अनिल कल्ला 800 से अधिक मतों से जीत दर्ज की। अनिल कल्ला पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे हैं। वहीं भाजपा के लिए सबसे बड़ा झटका पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित की हार रही, जिन्हें कांग्रेस की किरण भाटी ने करीब 400 मतों से शिकस्त दी। जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने इसे जनता का आशीर्वाद बताते हुए सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बीकानेर में भाजपा की हार की अनेक वजहें बताई जा रही है। गलत टिकट वितरण, आपसी खींचतान व राजनीति, ओवर कॉन्फिडेंस, टिकट देकर वापस लेना सहित अनेक कारणों से पार्टी पिछड़ गईं।


Share This News