ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
SAVE 20260914 194554 देशनोक नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। 25 में से 17 वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की विजय।

बीकानेर। देशनोक नगरपालिका चुनाव के परिणामों में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 वार्डों में से 15 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि 2 वार्डों में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। इस प्रकार कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने कुल 17 वार्डों में जीत हासिल कर स्पष्ट बढ़त बनाई है।

पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने इस ऐतिहासिक जीत पर देशनोक की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत देशनोक की जनता के विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद की जीत है।

उन्होंने कहा कि मां करणी जी की असीम कृपा और देशनोक की जनता के निरंतर सहयोग से कांग्रेस को यह महत्वपूर्ण जनादेश मिला है। देशनोक में किए गए विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और जनता से निरंतर जुड़े रहने का परिणाम चुनाव में देखने को मिला है।

उन्होंने सभी विजयी कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों, पार्टी के पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनादेश के अनुरूप सभी मिलकर देशनोक के विकास और जनहित के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।


Share This News