ताजा खबरे
बीकानेर में ‘महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर हर्बी चैंपियनशिप’ का भव्य आगाजदाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव शुरूचुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपीलचुनाव : मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को, अनुपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशचुनाव : साढ़ू भाइयों में कौन पड़ेगा भारी ?चुनाव : निर्दलीय व बागी बिगाड़ेंगे पार्टियों का ‘खेल’ ! मगर कठिन है महापौर की डगरदेशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़रआज 15 जिलों में फिर मौसम बिगड़ेगा, इतने दिन तक बारिश के आसार85 लाख रुपये की दही हांडी पर महिला गोविंदा टोली का कब्जा, बीकानेर में हुए कार्यक्रमवार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हुई सभा
SAVE 20260906 195727 scaled दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव शुरू Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बाल भक्तों ने भगवान गजानन का किया अभिषेक।
बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार से गणेश पूजन महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन बाल भक्तों ने भगवान गणेश का दूध, दही, घी, केशर, चीनी, शहद चंदन, गुलाब जल, पंचामृत आदि से अभिषेक किया। पंडित सुनील व्यास और विजय श्रीमाली ने मंत्रोच्चारण के साथ लम्बोदर का अभिषेक-पूजन करवाया।

श्री आदि गणेश भक्त मंडल के अध्यक्ष अविनाश चन्द्र व्यास के अनुसार 11 सितम्बर को दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक गणेश जी व षोडशमातृकाओं की पूजा यज्ञ के यजमान कराएंगे। तत्पश्चात 12 सितम्बर को ” गणेश -लक्ष्मी स्त्रोत” के 11000 पाठ का गायन नगाड़ों के वादन में सभी पंडितजन व भक्त सभी मिलकर करेंगे।

13 सितम्बर को आचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू पूर्ण विधि-विधान पूर्वक पाठ कराएंगे। इसी दिन शाम को 108 अथर्व शीर्ष से भगवान गणपति जी को मोदकार्चन किया जाएगा। व्यास ने बताया कि 13 सितम्बर को सुबह 9.30 बजे यज्ञ के यजमान पूजन करेंगे। पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में महायज्ञ में आहुतियां दी जाएगी।

14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक-पूजन प्रारम्भ होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रिकालीन जागरण होगा। जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इस अवसर पर भगवान गणेश के 2151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा। जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, मनोज के बिस्सा, रामसा व्यास, सोमदत्त पुरोहित आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।


Share This News