


Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर नगर निकाय आम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 73 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय, पाटा गली में जनसभा आयोजित हुई। जनसभा में वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जनसभा के मुख्य वक्ता हरियाणा बीज विकास निगम के पूर्व चेयरमैन श्री देव कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व विधायक डॉ. नामदेव उसेंडी, पारीक ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष श्री भंवरलाल व्यास, पूर्व किसान मोर्चा पदाधिकारी श्री मालचंद, वार्ड 72 के पूर्व पार्षद श्री सुशील व्यास तथा मुस्लिम समाज से श्री इम्तियाज भिश्ती सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता देव कुमार शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है जनता विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।
पूर्व विधायक डॉ. नामदेव उसेंडी ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास और जनकल्याण की राजनीति करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया।
पूर्व किसान मोर्चा से मालचंद ने कहा राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यों की भी सराहना की।
इम्तियाज भिश्ती ने कहा कि समाज के लोग वार्ड के विकास के साथ हैं और क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाओं एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए समर्थन देंगे।
उन्होंने कहा कि वार्डवासी जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास और जनहित के मुद्दे पर मतदान करें तथा दीपक पारीक को अपना प्रतिनिधि चुनकर वार्ड के विकास को आगे बढ़ाएं।
जनसभा के दौरान भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई और कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में मौजूद वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने तथा नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनाकर बीकानेर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया।
नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में बबलू पीर ने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि दीपक पारीक एवं उनके परिवार के साथ उनके लंबे समय से पारिवारिक एवं घरेलू संबंध हैं। उन्होंने कहा कि दीपक पारीक उनके भाई हैं और वे चुनाव में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अथवा किसी व्यक्ति के संबंध में उनके द्वारा कोई गलत या आपत्तिजनक बात नहीं कही गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि वीडियो को काट-छांट कर प्रस्तुत किया गया है, जबकि मूल वीडियो देखने पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाती है।
