ताजा खबरे
चुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपीलचुनाव : मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को, अनुपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशचुनाव : साढ़ू भाइयों में कौन पड़ेगा भारी ?चुनाव : निर्दलीय व बागी बिगाड़ेंगे पार्टियों का ‘खेल’ ! मगर कठिन है महापौर की डगरदेशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़रआज 15 जिलों में फिर मौसम बिगड़ेगा, इतने दिन तक बारिश के आसार85 लाख रुपये की दही हांडी पर महिला गोविंदा टोली का कब्जा, बीकानेर में हुए कार्यक्रमवार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हुई सभाचुनाव : अलबेला चुनाव और पार्टियों का विरोध! नेताओं में टेंशन, मारपीट मामले में शहर अध्यक्ष ने कही ये बातजिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान,युवा उद्यमियों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प
IMG 20260906 175456 scaled चुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपील Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। स्वीप टीम ने मोहता चौक में रौबीलों से किया संवाद, लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

बीकानेर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को मोहता चौक में रौबीलों द्वारा मतदान की अपील कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन और स्वीप प्रभारी व सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में स्वीप टीम ने मोहता चौक के पास बीकानेर के प्रसिद्ध रौबीलों श्री गिरधर व्यास, श्री अनिल बौड़ा सहित अन्य रौबीलों से संवाद किया और उनसे आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।

स्वीप सह प्रभारी एवं पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई ने कहा कि बीकानेर के रौबीलों की पहचान प्रदेशभर में है और वे अपनी विशिष्ट राजस्थानी वेशभूषा एवं व्यक्तित्व के कारण आमजन के बीच विशेष प्रभाव रखते हैं। ऐसे में रौबीलों द्वारा मतदान के लिए की जाने वाली अपील मतदाता जागरूकता के लिहाज से काफी प्रभावी साबित होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना आवश्यक है।

पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री महेश व्यास और स्वीप के सह समन्वयक श्री गोपाल जोशी एवं ने रौबीलों से संवाद करते हुए स्वीप गतिविधियों और मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने रौबीलों से आग्रह किया कि वे अपने प्रभाव और विशिष्ट पहचान के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दें तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर स्वीप टीम के श्री प्रशांत जोशी, श्री रामकिशन सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।


Share This News