ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20260906 144916 चुनाव : साढ़ू भाइयों में कौन पड़ेगा भारी ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट (जितेंद्र व्यास)। चुनावी रंगत से शहर सरोबार है। भीतरी परकोटे में चुनावी मेला है। तीज त्योहारों के साथ घरों में भी चुनावी माहौल है। परकोटे में रिश्तेदारियां आपस मे उलझी हुई है। शहर के पाटों पर भी लोग प्रत्याशियो को तौल रहे हैं। जबकि पार्टियों के आला नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ गणित बिठा रहे है। दोनों प्रमुख दलों के अपने अपने दावे है। बीकानेर में अनेक वार्ड ऐसे भी है जहां से रिश्तेदार भी चुनावी मैदान में है। इनमें है वार्ड 73 से अनिल कल्ला और वार्ड 2 से संजय आचार्य। जो कि आपस मे साढ़ू भाई भी है। संजय के सामने बीजेपी के दीपक व्यास है जबकि अनिल कल्ला के सामने दीपक पारीक है। वार्ड 2 में सर्वाधिक 13 निर्दलीय है इसके चलते संजय आचार्य के सामने चुनोतियाँ अधिक है। जबकि वार्ड 73 में बीजेपी के दीपक पारीक के अलावा बागी आनंद जोशी व निर्दलीय डीबीडीएन भी मैदान में है। पाटों पर इसके भी चर्चे है कि साढ़ू भाइयों में कौन जीत हासिल करता है और कौन पिछड़ता है। दोनों में कौन अधिक मत लेता है।


Share This News