ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20260906 131712 चुनाव : निर्दलीय व बागी बिगाड़ेंगे पार्टियों का 'खेल' ! मगर कठिन है महापौर की डगर Rajasthan News Portal राजस्थान, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट(जितेंद्र व्यास)। बीकानेर में इस बार किसी भी दल के लिए महापौर की डगर आसान नही है। अपना अपना बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस व भाजपा ने ताकत झोंक दी है। चुनाव के चलते बीकानेर में आज मुख्यमंत्री का शो भी है। इस बार करीब एक दर्जन निर्दलीय व बागी भी चुनाव में डटे हुए है। और कई वार्डों में मुख्य दलों के उम्मीदवारों को सीधी चुनोती दे रहे है। जिनमें वार्ड 2 में शिवशंकर बिस्सा, वार्ड 73 में आनंद जोशी आदि नाम है जिन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला, लेकिन वे बागी के तौर पर चुनाव लड़ रहे है। टिकट नही मिलने से वार्ड 52 में निशा पारीक भी निर्दलीय के रूप में मैदान में है। ये केवल कुछ नाम है। दरअसल, इस चुनाव में जातिवाद, रिश्तेदारी और जान पहचान एक बड़े फैक्टर के रूप में उभरे हैं। हालांकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए इसे अच्छा नही कहा जा सकता है, लेकिन यह चल रहा है। यह ध्यान रहे कि निकाय चुनाव में हार जीत का अंतर कम वोटों में सिमटता है। जीत या हार भले ही एक मत से हो वह जीत या हार ही काउंट होगी। इस बार मतदाता पार्टीयों के बैनर के साथ ही प्रत्याशियो के ‘कैलिबर’ को भी तौल रहे है। सामान्य समस्याओं से परेशान मतदाता इस बार उम्मीदवार के बारे में गहराई से विचार कर रहे है। यही वजह है कि एक दर्जन से अधिक निर्दलीय के साथ बागी ताल ठोक चुके है। जो आने वाले दिनों में महापौर के सिंहासन तक पहुंचाने के लिए मुख्य पार्टियों के लिए विशेष भूमिका में रहेंगे।


Share This News