ताजा खबरे
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज “नंद के आनंद भयो ” कार्यक्रम, जन्म पत्रिका का वाचन होगाप्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, परकोटे में चुनावी उफानचुनाव : काका-भतीजा की जोड़ी मैदान मेंचुनाव : वैश्य समाज लामबंद, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र व अपमान बर्दाश्त नहीं, सीएम को देंगे ज्ञापनचुनाव : वार्ड 73 में भाजपा को मिला समर्थन, दीपक पारीक को बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने दिया समर्थनभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीकानेर में, संकल्प पत्र जारी, विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्पचुनाव : सास को सीधी टक्कर, दो बहुओं ने ठोकी ताल, घर-घर पहुंची चुनावी जंग8 सितंबर को बीकानेर में राज्य स्तरीय साक्षरता समारोह,13 साक्षरताकर्मी होंगे सम्मानितवार्ड नंबर 56 में भाजपा प्रत्याशी कमला देवी चांडक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटनचुनाव : हॉट सीट वार्ड 73 में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, पारीक चौक में खुले कार्यालय
IMG 20241023 101608 3 श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज "नंद के आनंद भयो " कार्यक्रम, जन्म पत्रिका का वाचन होगा Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अनेक आयोजन होंगे। मंदिरों व घरों में भक्त नंदोत्सव मनाएंगे। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर, मरुनायक चौक, रांगड़ी चौक, तुलसी कुटीर, जूनागढ़ के पास व सामने अनेक आयोजन होते है। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के द्वारा ,बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर तथा लोटस डेयरी के सहयोग से “श्री कृष्ण जन्माष्टमी” पर आज शुक्रवार 4 सितम्बर को रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 तक श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में, नंद के आनंद भयो -जय कन्हैया लाल की” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस कार्यक्रम के पोस्टर का लोकार्पण श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर व्यास पीठाधीश्वर श्री विजय शंकर जी व्यास तथा मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नरोत्तम जी सेवग ने किया । इस अवसर पर समिति के सीताराम कच्छावा,महेंद्र सोनी,विनोद महात्मा,शिव प्रकाश सोनी, नरेंद्र शर्मा, अनिल सोनी, हनुमंत आसोपा, ब्रजेश मदान तथा नितिन सेवग उपस्थित थे ।
सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय तथा आमंत्रित कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

कंस -वध एवं भगवान श्रीकृष्ण की जन्म-पत्रिका का वचन
श्री
लक्ष्मीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नरोत्तम जी सेवग ने बताया कि, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में रात्रि 12:00 बजे कंस -वध होगा तत्पश्चात व्यास पीठाधीश्वर पंडित विजय शंकर जी व्यास द्वारा भगवान की कथा होगी। इसके बाद भगवान की जन्म पत्री का वाचन होगा तत्पश्चात आरती होगी और भक्तों को पंजीरी तथा पंचामृत का प्रसाद वितरण किया जाएगा।


Share This News