







Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के 24 जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत के ऊपर बने नए मौसम तंत्र के सक्रिय होने से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ गई हैं। आज शुक्रवार को दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़, जयपुर, भरतपुर समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। बीकानेर के मोमासर गाँव मे तेज बारिश की खबर है।

बारिश का यह दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है। 4 और 5 सितंबर को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। झालावाड़ में पिछले 24 घंटे में 282 MM बारिश दर्ज की गई।
जलस्तर बढ़ने के बाद पांच बांधों के गेट खोलने पड़े। छापी बांध के चार गेट 4 मीटर तक खोले गए, जिनसे 10,870 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं कालीसिंध बांध का एक गेट 1.5 मीटर खोला गया है, जिससे 4,926 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। विभाग के अनुसार भादवा माह में राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार बन रहे है।
