








Thar पोस्ट न्यूज। ग्रामीण हलकों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। रायसर ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र पर 1927 में जन्मी जिया देवी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसर के मतदान केंद्र के गेट पर लगे सेल्फी पॉइंट पर ड्यूटी पर मुस्तैद गाइड के साथ उत्साहित होकर फोटो खिंचवाया। पिछले काफ़ी समय से चलने में असमर्थ रायसर की आसी देवी मतदान के लिए उत्साहित नज़र आईं। रायसर पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसर मतदान केंद्र पर 58 वर्षीय किशना राम पेट के गंभीर ऑपरेशन के बावजूद भी अपना वोट डालने अपने बेटे और भतीजे के साथ पहुंचे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसर मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने पहुंची मोनिका, स्वरूप, खुशी, प्रीति ,सरिता, राखी काफी खुश नजर आई और उन्होंने कहा कि वोट करना हमारी जिम्मेदारी है इसलिए आज सुबह से ही हम इसके लिए तैयार हो गई। हिम्मतासर निवासी स्वरूप कंवर और अनुराधा कंवर पहली बार रायसर की उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान किया।






प्रथम चरण
प्रातः 10 बजे तक सरपंच पद के लिए मतदान एवं मतदान प्रतिशत
1. छत्तरगढ़
कुल मतदाता : 68,363
मतदान : 13,784
मतदान प्रतिशत : 20.16
2. खाजूवाला
कुल मतदाता : 64,232
मतदान : 15,880
मतदान प्रतिशत : 24.72
3. पूगल
कुल मतदाता : 54,400
मतदान : 13,168
मतदान प्रतिशत : 24.21
4. रुणिया मुख्यालय बीकानेर
कुल मतदाता : 79,386
मतदान : 19,323
मतदान प्रतिशत : 24.34
दोपहर 1 बजे। पंचायत राज आम चुनाव-2026
प्रथम चरण
दोपहर 1 बजे तक सरपंच पद के लिए मतदान एवं मतदान प्रतिशत
- छत्तरगढ़
कुल मतदाता : 68,363
मतदान : 32,896
मतदान प्रतिशत : 48.12
- खाजूवाला
कुल मतदाता : 64,232
मतदान : 33,712
मतदान प्रतिशत : 52.48
- पूगल
कुल मतदाता : 54,400
मतदान : 31,003
मतदान प्रतिशत : 56.99
- रुणिया मुख्यालय बीकानेर
कुल मतदाता : 79,386
मतदान : 41,346
मतदान प्रतिशत : 52.08
चारों पंचायत समितियों का कुल मतदान : 1,38,957
मतदान प्रतिशत : 52.16