ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
SAVE 20261024 213748 रिको ने बीडीए को सौंपा बीकानेर जिले के 4 औद्योगिक क्षेत्रों में विकास का जिम्मा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगा बूस्टर डोज। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष महेश कोठारी, बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष विजय जोशी एवं पदाधिकारियों ने एक संयुक्त चर्चा का आयोजन कर स्थानीय उद्योग संघों की मांग पर बीकानेर जिले के रीको के अधीन आने वाले औद्योगिक क्षेत्र जिनमें रानीबाजार, करणी, बीछवाल व खारा में विकास कार्य करवाने हेतु बजट जारी करने पर चेयरमेन एवं प्रबंध निदेशक रीको जयपुर का आभार जताया |

चर्चा में बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्रों में रीको ने विकास की बूस्टर डोज दिलवाने का जिम्मा बीकानेर विकास प्राधिकरण को सौंपा है | रिको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बंसल ने बताया कि रीको मुख्यालय जयपुर द्वारा इन विकास कार्यों के अंतर्गत इन चारों औद्योगिक क्षेत्रों में डामर सड़कों के चौड़ीकरण, सी.सी. सड़क निर्माण, इंटरलोकिंग टाइल्स लगवाने, बोक्स ड्रेन निर्माण कार्य, आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, ओपन/पार्क में बाऊंड्री वॉल निर्माण आदि कार्यों हेतु कुल राशि 11927.71 लाख रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये हैं | रीको के अधीन आने वाले इन औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले कई सालों बाद इतने बड़े विकास कार्यों की सौगात मिली है साथ ही चर्चा के दौरान इन क्षेत्रों के अलावा जिले के बचे हुए औद्योगिक क्षेत्रों में भी विकास कार्य हेतु रीको मुख्यालय को भिजवाए गये बजट को भी शीघ्रताशीघ्र स्वीकृत करने की भी मांग की गयी | इस अवसर पर अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू, विजय जैन, किशोर पारीक, राजीव शर्मा आदि उपस्थित हुए |


Share This News