ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
IMG 20241023 101608 2 शरद पूर्णिमा इस दिन, मुहूर्त व शुभ योग Rajasthan News Portal राजस्थान, देश
Share This News

1004936775 शरद पूर्णिमा इस दिन, मुहूर्त व शुभ योग Rajasthan News Portal राजस्थान, देश

Thar पोस्ट न्यूज। शरद पूर्णिमा अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होती है. इस बार अश्विन पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर को दिन में 11:55 बजे से प्रारंभ हो रही है और 26 अक्टूबर को सुबह 9:41 बजे तक रहेगी. उदयतिथि के अनुसार, अश्विन पूर्णिमा 26 अक्टूबर को है, 26 अक्टूबर को रात में पूर्णिमा तिथि नहीं है, तो खीर कब रखेंगे? खीर 25 की रात रखी जायेगी व इसी दिन घरों व मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। शरद पूर्णिमा पर 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और हर्षण योग बनेंगे। आसमान में चंद्रमा पूर्ण रूप से दिखाई दे रहा हो तो घर पर गाय के दूध से बने खीर में घी और सफेद खांड या शक्कर मिला लें. उसके बाद चंद्रमा की पूजा करें, जल से अर्घ्य दें. जल में कच्चा दूध, सफेद फूल, चंदन, अक्षत् आदि मिला लेना चाहिए. फिर आप उस खीर को चंद्र देव को अर्पित करें यानि चंद्रमा की किरणों में खीर को खुला रख दें। प्राचीन समय मे यह मान्यता थी कि चांद की रोशनी में सुई में धागा पिरोने से वर्षभर आंखे स्वस्थ रहती है। इस दिन चंद्रमा से अमृत बरसता है। इसके चलते लोग चाँद की रोशनी में समय बिताते है। रातभर रखी खीर का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है वह स्वास्थ्य वर्धक होती है। अनेक स्थानों पर आर्युवेदिक खीर भी बनती है। बृज मंडल उत्तरप्रदेश में महारास सहित अनेक कार्यक्रम होते हैं।


Share This News